प्रतापगढ़-सुलतानपुर-अयोध्या मार्ग बनेगा स‍िक्‍स लेन।


           सुलतानपुर। प्रतापगढ़ से अयोध्या तक राम वन गमन मार्ग छह लेन बनाया जाएगा। स्वीकृति के लिए लगभग दस हजार करोड़ रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को भेज दिया गया है।  यह सड़क शहर के पश्चिम से होकर गुजरेगी। 
          सिक्स लेन सड़क निर्माण के लिए विभाग की ओर से 90 मीटर चौड़ाई में भूमि चिह्नित की जा रही है। इस चौड़ाई में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तर्ज पर सिक्स लेन का मार्ग व दोनों तरफ सर्विस रोड बनाया जाएगा। शहर के पश्चिमी तरफ से बनने वाला सिक्स लेन कूरेभार के पास से प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग को क्रास कर पूरब की तरफ बनाया जाएगा। यह सिक्स लेन अहिमाने से मुख्य राजमार्ग से पश्चिम की ओर निकाला जाएगा।
          
           अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनने के बाद वहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्य-प्रदेश, गुजरात व दक्षिण भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। इनके लिए सुलतानपुर होकर आवागमन बेहद आसान है। इस कारण हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है। इसी के चलते इस अहम मार्ग को दो से चार लेन करने के बजाय अब नया सिक्स लेन बनाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने