अयोध्या राम मंदिर में विराजमान रामलला की स्मृति में बनने वाला मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर का प्रतिरूप सागौन की लकड़ियों का ही बनेगा। इसके लिए यह लकड़ियां महाराष्ट्र के अलावा दक्षिण एशिया व अफ्रीका एवं अन्य कैरेबियन देशों से मंगाई जाएंगी। फिलहाल इस मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर का ले-आउट तैयार है लेकिन प्रतिकृति की डिजाइन को आर्किटेक्टों के द्वारा डिजाइन किया जा रहा है। इसके चलते फिलहाल मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर के स्थान पर पुराने स्ट्रक्चर को हटाकर नींव का उत्खनन कराया गया लेकिन पुनः वहां मिट्टी की पटाई कर जमीन को समतल कर छोड़ा गया है।
रामलला के लिए सागौन की लकड़ी से बनेगा सुंदर मंदिर, कन्याकुमारी के कारीगर बनाएंगे।
byManas Samachar
-
0