श्री रामलला दर्शन योजना: रायपुर से 850 श्रद्धालुओं की टीम ट्रेन से अयोध्या चल पड़ी है, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी।


           श्री राम लला दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर प्रदेशवासियों को श्रीराम लला दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ जन-जन के जीवन से जुड़ रही है। सीएम साय ने आज मंगलवार को रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिये रवाना किया। रायपुर संभाग से कुल 850  श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिये रवाना हुए। सीएम साय ने सभी के सुखद यात्रा के लिये मंगलमय कामना की।
          इसके बाद सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि प्रबिसि नगर कीजे सब काजा,हृदयँ राखि कोसलपुर राजा।

आज राजधानी रायपुर से "श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना" के अंतर्गत पुण्यदायी यात्रा का शुभारंभ हुआ। रायपुर रेल्वे स्टेशन से रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं।

श्रद्धालुओं को हमारे ‘भांचा राम’ के निःशुल्क दर्शन कराने की यह यात्रा अनवरत जारी है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान कर रही है। हमने मार्च 2024 में शुरू हुई इस योजना से 20,000 श्रद्धालुओं को अयोध्या भेजने का लक्ष्य रखा था, लेकिन जनता के अपार उत्साह, आस्था और हमारी सरकार की प्रतिबद्धता से अब तक 22,000 से अधिक श्रद्धालु “भांचा राम” के दर्शन कर चुके हैं। इस यात्रा के दौरान उन्हें काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन का भी सौभाग्य मिला है।

हमारी सरकार ने इस वर्ष ₹36 करोड़ का बजट इस योजना के लिए स्वीकृत किया है। बीते डेढ़ वर्षों में 27 स्पेशल ट्रेन प्रदेश के श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान कर चुकी है। मेरी ओर से सभी श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की पवित्र यात्रा के लिए शुभकामनाएं, आपकी यात्रा के मंगलमयी होने की कामना करता हूं। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने