अयोध्या: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन गुरुवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन पूजन किए। हनुमान गढ़ी जाकर बजरंगबली के आगे माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
रवीना टंडन ने कहा कि अयोध्या आकर दर्शन पूजन करके अपार सुख मिला है। दर्शन बहुत अच्छा मिला है। इसके लिए मैं सीएम योगी और पीएम मोदी जी को धन्यवाद देना चाहूंगी, जिनकी वजह से राम जन्मभूमि भव्य मंदिर बना जहां पर इतना सहज और सुलभ दर्शन हो सका। अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा कि दर्शन करके बहुत ही अच्छा लगा। मन प्रसन्न और आनंदित है। ऐसा लगा कि रामलला का दर्शन करके जन्म सफल हो गया है।
राम मंदिर में रवीना के विशिष्ट दर्शन के लिए व्यवस्था की गई। मंदिर ट्रस्ट ने प्रसाद देकर सम्मानित किया। उन्होंने मंदिर की भव्यता को आतुर होकर देखा और निर्माण को भव्य बताया। वह अपने परिवार के साथ न आकर अकेले दर्शन के लिए आई थी। हनुमान गढ़ी में पुलिस की सुरक्षा में बजरंग बली की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। मौके पर पुजारियों ने विधि-विधान से दर्शन करवाया।