चन्द्र ग्रहण



   चंद्र ग्रहण: साल 2025 का दूसरा आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगने वाला है। चंद्र ग्रहण से ही पितृपक्ष की शुरुआत भी हो रही है, जो कि एक दुर्लभ संयोग है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात 09.58 बजे आरंभ होगा और रात 01.26 बजे ग्रहण की समाप्ति होगी. इस बीच रात 11.42 बजे आसमान में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।   

दोपहर को बंद हो जाएंगे मंदिरों के कपाट

इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर को 12.57 बजे शुरू होगा. इसी समय मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। भारत में दृश्यमान चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लागू हो जाता है, जिसमें मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं। ताकि श्रद्धालु भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न कर पाएं। सूतक में पूजा-पाठ भी बंद रहती है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने