गणेश स्थापना एवं मूर्ति विसर्जन

       पूरे भारतवर्ष गणेश भगवान की स्थापना पूजन और विसर्जन करने की व्यवस्था बनी है। उसी क्रम में अयोध्या के पूरे नगर में जगह-जगह पर गणेश भगवान की मूर्तियां बैठाई गई उनका भक्ति भाव से लोगों ने पूजा आरती वंदन हवन यज्ञ आदि किया कुछ दिन के बाद नगर में बैठाई गई सभी मूर्तियों को विसर्जित किया गया। अयोध्या नगर में महाजनी टोला, बल्ला हाता, तेली टोला, नियावां, रेतिया, जमथरा रोड, साहबगंज, बेनीगंज, जगह-जगह पर फतेहगंज, रिषि टोला, नाका, पहाड़गंज, रामनगर, मसौधा, आदि जगह पर मूर्तियां बैठाई गई और पूजा पाठ के बाद उनका विसर्जन बड़े धूमधाम से किया गया। अयोध्या नगर में 62 स्थान पर मूर्तियां बैठाई गई थी जो विसर्जित कर दी गई। इसके अलावा घर में भी मूर्तियां स्थापित की गई थी। सभी मोहल्लों के मूर्तियों के साथ मोहल्लेवासी महिला एवं पुरुष नाचते गाते हुए गणेश भगवान की मूर्ति के साथ गए और मूर्ति विसर्जन किया इस विसर्जन में मनोज जायसवाल केशव विगुलर, अमल गुप्ता, रवि सोनकर, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, शिवांशु, देव, श्वर, रश्मि, रोशनी उमाशंकर जायसवाल 
ईष्ट श्रीवास्तव रुद्र श्रीवास्तव, समाजसेवी सुप्रीत कपूर गुरुनानक गली और तमाम वरिष्ठ तथा समाजसेवी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिला प्रशासन की तरफ से भी व्यवस्था में बिल्कुल चुस्त और दुरुस्त रही। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी चुस्त रही। पुलिस कर्मी भी जगह-जगह पर मुस्तैदी से डटे रहे। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ।
    जगह-जगह पर लोगों ने पानी चाय ठंडा हलुआ नाश्ता आदि की व्यवस्था कर रखी थी।
  जमुनिया बाग में केशव विगुलर के नेतृत्व में लोगों द्वारा आने वाली सभी मूर्तियों एवं भक्तों पर  पुष्प वर्षा की जा रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने