भारत में आज साल का आखिरी चंद्रग्रहण है। वर्ष 2022 के बाद भारत में दिखाई देने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण सात सितंबर की रात को होगा। 27 जुलाई, 2018 के बाद यह पहली बार होगा जब देश के सभी हिस्सों से पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। जहां ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा तो वहीं सूतक काल 12 बजकर 58 मिनट से शुरू हो चुका है. इसे देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में स्थित सभी अहम मंदिरों को बंद कर दिया गया है।
देशव्यापी चंद्रग्रहण के कारण बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर सहित सभी छोटे बड़े अधीनस्थ मंदिरों को सूतक काल 9 घंटे पहले अर्थात आज 7 सितंबर रविवार दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर ग्रहणकाल तक के लिए बंद कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश में भी अयोध्या और काशी के भी मंदिर बंद कर दिए गए हैं। सभी मंदिर 8 सितंबर प्रात: शुद्धिकरण के बाद या यथा समय दर्शन के लिए खोले जाएंगे।