अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान द्वारा 191 वीं आरती चित्रगुप्त मंदिर में की गई।



अयोध्या। भाई द्विज (यम द्वितीया) के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त के मंदिर अयोध्या में अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान के सदस्यों द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती पूजन किया गया। लगभग 4 वर्षों से अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान प्रत्येक गुरुवार को चित्रगुप्त भगवान की स्तुति एवं आरती करता आ रहा है इस क्रम में कायस्थों के चार धाम अयोध्यापुरी , उज्जैन , पटना एवं कांचीपुरम में भी आरती करने का संकल्प लिया गया है। जिसके अंतर्गत अयोध्या धाम में आरती हो गई है उज्जैन में कायस्थ विकास संस्थान द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त के मंदिर में आरती की जा चुकी है। इसी क्रम में संगठन के द्वारा 200 वीं आरती  25 दिसंबर 2025 को पटना चित्रगुप्त मंदिर में किया जाना निश्चित किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने