बाराबंकी। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम से बाराबंकी के सुप्रसिद्ध तीर्थ लोधेश्वर महादेव, कोटवाधाम, कुंतेश्वर महादेव, पारिजात के मार्गों को हाईवे से जोड़ा जाएगा। इन पवित्र पावन स्थलों तक का आवागमन आसान होगा। सफर को सुगम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार स्टेट हाईवे (राजमार्ग) बनाने जा रही है। यह हाईवे अयोध्या और बाराबंकी के लिए अति महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय राजमार्ग अयोध्या के भेलसर से सुजागंज वाया टिकैतनगर और रामनगर तक करीब 52 किलो मीटर है। इस मार्ग से जुड़े सतनामी संप्रदाय के संस्थापक बाबा जगजीवन दास का मंदिर (कोटवाधाम) है। रामनगर में उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव का पवित्र और अलौकिक तीर्थ स्थल बना है। यहां प्रत्येक सोमवार, महाशिव रात्रि और सावन में लाखों भक्त व कावंड़ियां चारों तरफ से आते हैं।
हाईवो को तीन हिस्सों में बांटा गया है।
राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश सरकार इन स्थानों को नेशनल हाईवे अयोध्या से जोड़ने के लिए स्टेट हाईवे बनाने जा रही है। 52 किलो मीटर के इस हाईवे को तीन भागों में बांट दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-अयोध्या के भेलसर से सुजागंज, बरई तक आठ किलो मीटर स्टेट हाईवे लोक निर्माण विभाग
अयोध्या बनाएगा। बरई कस्बे से लेकर कोटवाधाम तक करीब 27 किलो मीटर लगभग 100 करोड़ की लागत से लोक निर्माण खंड-एक बाराबंकी निर्मित कराने जा रहा है। यह निर्माण प्रथम चरण में होगा।