रामनगरी अयोध्या में नगर आयुक्त का वशिष्ट कुंड वार्ड का औचक निरीक्षण, मिली खामियों पर जताई नाराजगी।



अयोध्या। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने वार्डों के नियमित निरीक्षण अभियान के तहत वशिष्ठ कुंड वार्ड नंबर 18 का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड में अनेक खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायतें दीं और तत्काल सुधार के निर्देश जारी किए निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि अनिकेत यादव उर्फ राजू ने वार्ड की विभिन्न समस्याओं को नगर आयुक्त के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर सड़कें निर्माण के बाद खराब हो चुकी हैं, कई जगह सीवर लाइनें चालू नहीं हैं, कुछ क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लगी होने के बावजूद जल नहीं रही हैं, और कुछ इलाकों में अब तक सड़क निर्माण कार्य ही नहीं हुआ नगर आयुक्त ने स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि “वार्ड में कई खामियां मिली हैं, जिनका निस्तारण जल्द से जल्द किया जाएगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें ताकि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिल सकें पार्षद प्रतिनिधि अनिकेत यादव ने नगर आयुक्त के निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई के आश्वासन पर संतोष जताते हुए कहा कि जल्द ही वार्ड की तस्वीर बदलेगी और नागरिकों को राहत मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने