अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर अयोध्या में सरयू स्नान करने के लिए श्रद्धालु उमड़े। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर दूर से रामनगरी पहुंचे। स्नान का क्रम तो बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त में प्रारंभ हुआ। इससे पहले रामभक्तों ने अपने आराध्य का दर्शन किया।
राम मंदिर में मंगलवार को लगभग डेढ़ से दो लाख भक्तों ने रामलला का दर्शन किया। श्रद्धालुओं के दर्शन का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया था, इस कारण मंदिर ट्रस्ट व सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों सुलभ दर्शन के लिए भीड़ प्रबंधन करना पड़ा। भक्तों को दर्शन में किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ी, सभी को सरलतापूर्वक दर्शन किया।