अलसी के बीज दिखने में भले ही छोटे हो, लेकिन इनमें मौजूद ओमेगा-3, फाइबर और लिग्निन दिल से लेकर दिमाग, पाचन, स्किन और बालों सबके लिए बेहद फायदेमंद हैं. ये बीज एक साधारण बीज है, लेकिन इसके फायदे असाधारण हैं. ऐसे में अगर आप इसे अपने रूटीन में शामिल करते हैं, तो कई तरह के फायदे उठा सकते हैं.
अलसी के बीज खाने से क्या लाभ होता है?
डाइजेशन: अलसी के बीजों में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बेहद मददगार साबित हो सकता है. अगर आप कब्ज, गैस, अपच या पेट से जुड़ी किसी और दिक्कत से परेशान हैं और कोई असरदार घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं तो इन बीजों का सेवन जरूर करें.
वजन: असली के बीजों में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखकर ज्यादा खाने की इच्छा को कम कर सकता है और वजन जो कंट्रोल में रख सकता है. अगर आप वेट कम करना चाहते हैं तो असली के बीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.
कॉलेस्ट्रॉल: अलसी के बीजों में मौजूद तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए अलसी के बीज का सेवन किया जा सकता है. नियमित रूप से इसे खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है.
Tags
अलसी खाने से फायदे