थाना मुण्डेरवा पुलिस नें 06 वारण्टियों को किया गिरफ्तार।


    बस्ती। अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत थाना मुण्डेरवा पुलिस की तीब्र कार्यवाही से जनवरी 2026 को बड़ी सफलता मिली जिसमें 06 वारण्टियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के देख रेख में, क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपी विभिन्न मुकदमों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। न्यायालय से जारी वारण्टों के अनुपालन में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिससे अपराधियों में भय बना रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने