बड़ी रेल लाइन के लिए रेलवे ने 14 मकान ढहाए।

         धमतरी में 3 से 4 महीनों के अंदर मेमू ट्रेन के धमतरी से रायपुर तक चलने की उम्मीद पाई जा रही है। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल ने धमतरी की बड़ी रेल लाइन निर्माण कार्यों में तेजी ला दी है। धमतरी से कुरूद, अभनपुर और रायपुर जाने वाली रेलवे लाइन में अतिक्रमण सबसे बड़ी बाधा थी। पहले चरण में धमतरी स्टेशन के आसपास का क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त किया गया। इसके बाद 9 और 10 जनवरी को सेहराडबरी क्षेत्र में लगातार 2 दिनों तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई। इस दौरान रेलवे की टीम ने स्थानीय प्रशासन की सहायता से करीब 13 से 14 मकानों को तोड़ा।

        धमतरी से रायपुर के बीच चलने वाली बड़ी रेल लाइन में पटरी बिछाने का काम 15 किमी शेष है। रेल लाइन बिछने के बाद मार्च महीने के अंत तक बड़ी रेल लाइन कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। अतिक्रमण हटवाया, सभी को मुआवजा बांटा तहसीलदार कुसुम प्रधान ने बताया कि सेहराडबरी क्षेत्र में रेलवे द्वारा कुछ जमीन अधिग्रहित की गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने