एक करोड़ 65 लाख से गोमती नदी पर बनेगा पीपा पुल, बाराबंकी की दूरी 25 KM कम हो जाएगी।


          हैदरगढ़/सुबेहा। ग्राम पंचायत गोसियामऊ में गोमती नदी पर एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित पीपे पुल का लोकार्पण विधायक दिनेश रावत और ब्लाक प्रमुख सिद्धौर आरती रावत ने रविवार को किया।

विधायक ने बताया कि इस पुल के बनने से बाराबंकी की दूरी करीब 25 किलोमीटर कम हो जाएगी। पुल का निर्माण होने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में सुगमता होगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, मंडल महामंत्री रंजीत सिंह, कृष्ण कुमार द्विवेदी, अवधेश सिंह चंदेल मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने