प्रयागराज। अब प्रयाग रेलवे स्टेशन और बैंक रोड से गोविंदपुर जाने के लिए आपकी जेब अधिक ढीली होगी। वहां तक पहुंचने के लिए अब आटो या ई-रिक्शा से पांच रुपये अधिक किराया देना होगा। यानी अब 10 नहीं 15 रुपये खर्च करने होंगे।
किराया संशोधन आवश्यक बताया गया
टेंपो, टैक्सी एवं ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों की इस संबंध में बैठक हुई। इसमें प्रयाग रेलवे स्टेशन, बैंक रोड से गोविंदपुर तक के किराये में पांच रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बढ़ती परिचालन लागत को देखते हुए किराया संशोधन आवश्यक है।