यूपी पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा कदम, किसान सम्मान निधि के लिए।


      उत्तर प्रदेश। प्रदेश में पंचायत चुनाव करीब होने के साथ चुनाव तैयारी जोरों पर चल रही है। इससे पहले गांवों में बड़ा अभियान चलाने की तैयारी की गई है। यह तैयारी किसान सम्मान निधि हर किसान को दिलाने के लिए होने जा रही है। प्रदेश के करीब 14.7 फीसदी किसान अभी भी पीएम किसान पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं हैं। नतीजा, इन अपंजीकृत किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना समेत खेती-किसानी से जुड़ी किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। ऐसे में अब सरकार के करीब आधा दर्जन विभाग जिनमें कृषि, उद्यान, राजस्व, गन्ना, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग शामिल हैं, की ओर से गैर पंजीकृत काश्तकारों को चिन्हित कर उनका पंजीयन कराएंगे। जल्द ही इन विभागों की ओर से इसके लिए संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने