दो करोड़ 45 लाख की लागत से तमसा नदी पर पुल का होगा निर्माण।


    रूदौली, अयोध्या। कई वर्षों से लंबित साधारपुर के निकट तमसा नदी पर पुल निर्माण की समस्या का समाधान हो गया है। रामचंद्र यादव विधायक के निरंतर प्रयास के बावजूद इस पुल के निर्माण को शासन ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
 इस पुल के निर्माण से किसानों, व्यापारियों को लाभ मिलनें के साथ स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा। यह सेतु विधानसभा रुदौली व विधानसभा मिल्कीपुर के जन वासियो के लिए बड़ी बहुत बड़ी समस्या का निदान है।
विधायक रुदौली के कार्यालय प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि दो करोड़ पैतालिस लाख की लागत से बनने वाले सेतु व सड़क का शिलान्यास  कार्यक्रम सोमवार को 3 बजे आयोजित किया गया है,कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक रुदौली राम चन्द्र यादव होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने