पॉलीटेक्निक से इंदिरा नहर तक एलीवेटेड रोड का निर्माण 1295 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। रोड निर्माण के लिए आईआई रुढ़की ने डीपीआर की डिजाइन और ड्राइंग पर सहमित जता दी है। उसके बाद डीपीआर के अनुसार प्रथम चरण के लिए पॉलीटेक्निक से रजत गर्ल्स डिग्री कॉलेज तक 3.4 किमी रोड निर्माण के लिए तैयारी कर ली गई है। निर्माण कार्य के लिए इसी महीने शासन की तरफ से धनराशि स्वीकृत कर दी जाएगी। फरवरी से एलीवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मुंशी पुलिया की तरफ से अयोध्या रोड पर आ रहा फ्लाईओवर जहां खत्म हो रहा है, उसके लगभग 325 मीटर पहले से ही एलीवेटेड रोड को शुरू किया जाएगा, जिससे दोनों आपस में मिल जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होने पर ऐसा लगेगा कि एलीवेटेड रोड मुंशी पुलिया से ही शुरू है। अयोध्या रोड की तरफ एलीवेटेड रोड जहां उतरेगा, वहां पर 16 से 18 डायमीटर का चौराहा बनाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पहले चरण का काम पूरा होने के बाद ही दूसरे चरण का काम शुरू किया जाएगा।
Tags
6 लेन एलीवेटेड रोड।