सिटीजन फर्स्ट की नीति पर काम करे परिवहन निगम: दयाशंकर सिंह; बस स्टेशनों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश।


      लखनऊ। परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सिटीजन फस्ट इनीशिएटिव के तहत बस स्टेशनों पर सभी यात्री सेवाओं, सुरक्षा, सफाई आदि व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से लागू कराने के निर्देश दिए हैं।
      मंत्री ने कहा कि बस स्टेशनों के प्रवेश द्वार पर यात्री सहायता डेस्क, किराया सूची, समय सारिणी, प्लेटफार्म जानकारी, शिकायत-राहत डेस्क की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। हिंदी-अंग्रेजी में रूट, प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, शौचालय, निकास आदि के साइन बोर्ड लगे होने चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने