अयोध्या। सहायक कोषाधिकारी प्रभारी अमरनाथ सिंह के सेवानिवृत्ति के बाद उनका विदाई समारोह जिला उद्यान वाटिका अयोध्या में मुख्य कोषाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
वजिसमें नंदलाल आशीष पांडे दिलीप तिवारी प्रशांत कुमार दुर्गेश अरुण वेद श्रीमती स्मृति श्रीवास्तव भीम सिंह रामानंद जगदीश प्रसाद सनत सिंह विकास सिंह दयाराम राजकुमार श्रीवास्तव आज लोगों ने अपना वक्तव्य एवं शुभकामनाएं दी सभी लोगों द्वारा माल्यार्पण किया गया लोगों द्वारा उनके कार्यकाल में उनके अच्छे विचार व्यवहार एवं कार्य शैली की बड़ी ही तारीफ की गई।
सभा का कुशल संचालन सेवानिवृत कर्मचारी संगठन के मंत्री विकास सिंह द्वारा किया गया।
अंत में मुख्य कोषाधिकारी महोदया द्वारा सेवानिवृत्ति अमरनाथ सिंह को उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सेवानिवृत्ति सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि आप सभी को यदि किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो आप सभी हमसे सीधा संपर्क कर सकते हैं हम आपकी सभी समस्याओं को दूर करेंगे। इसके बाद कर्मचारियों द्वारा कुर्सी जीत का खेल भी मुख्य कोषाधिकारी के आग्रह पर खेला गया, जिसमें राम लखन विनर रहे।
Tags
विदाई समारोह