बरेली। लेखपाल पति रिश्वत लेते हुए पकड़े गए, लेखपाल पत्नी भड़क गईं।



बरेली में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल विपिन पटेल को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
वह एक किसान से 5 हजार की रिश्वत ले रहा था।
यह रकम एक प्लॉट के दाखिल-खारिज के एवज में मांगी थी।
लेखपाल की गिरफ्तारी की सूचना पर सदर तहसील के सभी लेखपाल लामबंद हो गए।
कहा कि हमारे साथी को साजिश के तहत फंसाया गया है। जब एंटी करप्शन टीम उन्हें अपने साथ ले जाने लगी, तो लेखपालों ने उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया।
पुलिसकर्मियों के साथ तीखी नोंकझोक हुई।
भारी हंगामे के बीच पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ एंटी करप्शन की टीम को थाने से रवाना किया।
लेखपालों ने कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया।
विपिन पटेल की पत्नी विशेषता गंगवार जो खुद भी लेखपाल हैं, उन्होंने इस पूरी घटना को सिरे से खारिज करते हुए एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पर कड़े सवाल उठाए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने