लार्ड आफ शीशा रेस्टोरेन्ट व पूर्विका होटल में बिना लाईसेंस के अवैध रूप से हुक्का बार में एसओजी व सिगरा पुलिस का छापा।


 


वाराणसी । पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में एसओजी वाराणसी व थाना सिगरा पुलिस के संयुक्त आपरेशन द्वारा लार्ड आफ शीशा रेस्टोरेन्ट व पूर्विका होटल में बिना लाईसेंस के अवैध रूप से हुक्का बार संचालनकर्ता सहित कुल 16 अभियुक्तों को आकाशवाणी तिराहे के आगे लार्ड आफ सीसा रेस्टोरेन्ट व पूर्विका होटल से दिनांक 24.05.2026 को गिरफ्तार किया गया तथा हुक्का व हुक्का में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद की गई।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0-0211/2026, धारा- 4/21 तम्बाकू प्रतिषेध अधिनियम-2003 थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 पकडे गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो सभी ने अपना नाम बारी बारी से बताया जो क्रमशः 1. अमित पुत्र महेश, 2. रोहित यादव, 3. चन्दन पाल, 4. शुभम सोनकर, 5. सागर कुमार, 6. राजू सोनी, 7. विवेक कुमार, 8. उदय कसेरा उर्फ राहुल, 9. अभिषेक कुमार सेठ, 10. अभिषेक जायसवाल, 11. गोपाल चौरसिया, 12. कार्तिक बिन्द, 13. किशन सोनकर निवासीगण उपरोक्त से भागने के बारे में पूछा गया बताये कि हम लोग हुक्का पी रहे थे आप लोगों को देखकर भागने लगे हुक्का संचालक के बारे में पूछा गया तो विवेक कुमार पुत्र नन्दलाल उपरोक्त के द्वारा बताया गया कि मैं काउण्टर पर बैठता हूँ व पैसे लेकर हुक्का चलाता हूँ ये हुक्काबार अभिषेक सोनकर व अजीत बिन्द का है जिनके द्वारा मुझे काम पर रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने