बहराइच में संजय सेतु का काम 90 फीसदी पूरा, जल्द ही दौड़ेगी गाड़ियां।


        बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित संजय सेतु का कार्य करीब 90 फीसद पूरा हो चुका है। कुछ शेष काम बचे हुए है, जिसे एनएचआई द्वारा तेजी से किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आगामी पांच जून तक पुल को वाहनों के लिए खोलने का लक्ष्य तय किया है।

संजय सेतु बहराइच, गोंडा और बाराबंकी को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। पुल बंद रहने से प्रतिदिन हजारों यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। पुल पर आए दिन होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए 16 अप्रैल से मरम्मत कार्य चल रहा है, जो अंतिम चरण में है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने