इस चरण के तहत ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची के वेरिफिकेशन और अपडेट का काम शुरू हो गया है. आयोग का मकसद ये सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और किसी प्रकार की गलती या विसंगति को समय रहते दूर किया जा सके.
चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में सबसे महत्वपूर्ण काम मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करना है. इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगेय. वे मतदाता गणना फॉर्म देंगे. उन्हें भरवाएंगे और फिर जमा कराकर उनकी जांच भी करेंगे. इस प्रक्रिया का मकसद वोटर लिस्ट को ज्यादा पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है.
जमा कर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म
आयोग ने नागरिकों को ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की भी सुविधा दी है. इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो किसी वजह से घर पर नहीं रह पाते हैं या डिजिटली इस प्रोसेस को पूरा करना चाहते हैं. चुनाव अधिकारियों का मानना है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ऑप्शन उपलब्ध होने से ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान का हिस्सा बन सकेंगे.