बहराइच में बनेंगे 75 अन्नपूर्णा भवन, वीबी जीरामजी के तहत होगा निर्माण।

          बहराइच। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुविधाजनक बनाने के लिए जिले की 75 ग्राम पंचायतों में नए अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना पर 6.37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य अब मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी जीरामजी) के तहत कराया जाएगा। निर्माण के लिए भूमि देखी जा रही है।
         योजना के तहत प्रत्येक अन्नपूर्णा भवन के निर्माण पर लगभग 8.50 लाख रुपये की लागत आएगी। भवन बनने के बाद राशन वितरण व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी।

    कोटेदारों को खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण की सुविधा मिलेगी, वहीं लाभार्थियों को भी बेहतर वातावरण में राशन उपलब्ध कराया जा सकेगा। किसी भी प्रकार के मौसम में वितरण कार्य प्रभावित नहीं होगा।

       जिले में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण  वर्ष 2025-26 में 75 भवनों का निर्माण कराया गया था, जबकि वर्ष 2023-24 में 141 अन्नपूर्णा भवन बनाए गए थे। वर्तमान में जिले के 14 विकास खंडों की 1043 ग्राम पंचायतों में कुल 216 अन्नपूर्णा भवन संचालित हैं। इस वर्ष प्रस्तावित 75 नए भवनों का निर्माण पूरा होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 291 हो जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने