डॉ. संजय निषाद कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी जहां कम वहां हम फार्मूले पर भाजपा से टिकट की बात कर रही है। कहा कि एनडीए के भीतर घटक दलों में सीट बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है, लेकिन निषाद पार्टी ने भाजपा से मांग की है कि बीजेपी जिन सीटों पर कभी भी चुनाव नहीं जीत की है और वह सीट निषाद और बिंद बाहुल्य है तो वह निषाद पार्टी को दे दी जाए, हम वहां पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरेंगे। डॉ. संजय निषाद शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गत दिनों उनकी मुलाकात भाजपा के प्रदेश प्रभारी संजय तावड़े के साथ हुई है। यह मुलाकात कोई राजनैतिक या चुनावी नहीं थी, बल्कि शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने तावड़े को चाय पीने के लिए आमंत्रित किया था, जिसे स्वीकार करते हुए तावड़े उनके आवास पर पहुंचे थे। डॉ. निषाद ने कहा कि इस दौरान उनकी विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ बातचीत हुई। कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा सरकारों में निषाद समुदायक को उचित सम्मान और अधिकार नहीं मिला है। योगी सरकार में मछुआ समाज के लिए अलग मंत्रालय बनाया गया है। पहले की सरकारों ने मत्स्य मंत्रालय को किसी बड़े मंत्रालय के साथ संबद्ध किया था।
Tags
जहां कम वहां हम।