गायक व अभिनेता विवेक पांडेय ने मुख्यमंत्री के उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान की घोषणा को सराहा।



           अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कला व साहित्य क्षेत्र की विधाओं के लिए शुरू किए गए उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान की घोषणा के पश्चात प्रदेश के कलाकारों और साहित्यकारों  में खुशी का माहौल है। 
      जनपद के विख्यात लोक गायक और अभिनेता विवेक पांडे ने कहा कि प्रदेश के कलाकारों और साहित्यकारों  इस तरह के सम्मान की लंबे समय से मांग कर रहे थे जो  मुख्यमंत्री महोदय ने उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान की घोषणा के साथ पूरी कर दी है।
         श्री पांडे ने कहा कि निश्चित ही इससे कलाकारों और साहित्यकारों का मनोबल बढ़ेगा और इससे उत्तर प्रदेश के  कला और साहित्य को  वास्तविक पहचान मिलेगी। बताते चलें कि विवेक पांडेय प्रदेश के चर्चित लोक गायकों और अभिनेताओं में शुमार है। वह भोजपुरी फिल्म के एक सफल अभिनेता के तौर पर उभर कर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा की जो कलाकार वर्षों से कला की  साधना में लीन थे उन्हें उनमें आस  जगी है कि अब उनके कला को  वास्तविक सम्मान मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने