लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी गांव के रामलीला मैदान में रविवार को यू पी सी एल डी एफ चेयरमैन व पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल में केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में ग्रामीणों को बताया।
यू पी सी एल डी एफ चेयरमैन व पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा हर गरीब के लिए उज्वला योजना, विधुतीकरण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुकन्या योजना, मुद्रा लोन योजना सहित सैकड़ों लाभकारी योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं और कर्ज में डूबे किसानों का कर्ज माफ करके बहुत बड़ा कार्य किया है।
आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य एवं टीकाकरण में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है ।
यू पी सी एल डी एफ चेयरमैन व पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश की योगी सरकार हर वर्ग के लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का कार्य कर रही है दोनों सरकारें गांव गरीब को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए कटिबद्ध हैं। हर गांव को सड़क, हर घर को बिजली, हर गरीब को आवास, हर घर को शौचालय हर परिवार को गैस कनेक्शन तथा तमाम कल्याणकारी योजनाओं के लिए केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार विकास के प्रति संकल्पित है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा तथा ग्रामीण विकास सहित हर क्षेत्र में सक्रिय है सरकार के यह प्रयास तभी सफल होंगे जब आम जनता जागरुक रहेगी और बढ़ चढ़ कर केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ उठाएगी।
चौपाल में मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह, मंडल उपाध्यक्ष वीरेन्द कुमार शुक्ला, मंडल महामंत्री अंजनी शुक्ला, मंडल मीडिया प्रभारी महेश शुक्ला पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप द्विवेदी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राज कुमार शुक्ला, राजू शुक्ला रवि दत्त रावत व राकेश जायसवाल व भारी संख्या में ग्रामीण तथा क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

