मिल्कीपुर। अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र के थाना कुमारगंज अंतर्गत ग्रामसभा गोकुला के पूरे बेनी दत्त पांडे गांव से भव्य कलश यात्रा निकाली गई ।
यह कलश यात्रा नये मंदिर (राधाकृष्ण,हनुमान जी की मूर्ति) के निर्माण में मूर्ति स्थापना हेतु निकाली गई। यह कलश यात्रा बाबा राजाराम दास के घर से ग्राम सभा तेन्धा में स्थित हनुमान मंदिर आई और उसके बाद ग्राम पूरे नेवाज में स्थित गोसाई मंदिर एवं दुर्गा मंदिर से होती हुई मिल्कीपुर में स्थित शिव शक्ति पीठ सिद्धनाथन को गई। वहां पर लोगों ने खूब नाचे और गाए। तत्पश्चात यह यात्रा डाई डीह दुर्गा मंदिर से होते हुए बरहिनापुर स्थित काली मंदिर तक गई और उसके बाद घर वापस आई। इस कलश यात्रा में भक्तों की काफी संख्या देखने को मिली और लोगों में उत्साह भी देखने को मिला । बाबा राजाराम दास ने इस यात्रा में सम्मिलित होने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

