रुदौली नगर के भाजपा कार्य कर्ताओं का होली मिलन समारोह हुआ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के संयोजन शेखर गुप्ता नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने किया तथा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रामचंद्र यादव क्षेत्रीय विधायक रहे।
रुदौली के कटरा स्थित मिडिल स्कूल में भाजपा कार्यकर्ता होली मिलन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि रामचंद्र यादव का स्वागत रुदौली आईटी सेल प्रभारी तरुण गुप्ता ने 21 किलो की माला पहना कर किया तथा राम चंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली एवं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि अयोध्या जिले में स्थित रुदौली विधानसभा के तमसा नदी के विकास के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा रुदौली विधानसभा के विकास के लिए 50 करोड़ से अधिक की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
रुदौली के रोजागांव में मिनी स्टेडियम की सुकृति शासन के द्वारा प्राप्त हो चुकी है एवं रूदौली नगर की जो सड़कें नेशनल हाईवे को जोड़ती थी वा सब 7 मीटर चौड़ी बन रही है तथा श्री यादव जी ने रुदौली नगर की जनता को आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार रुदौली विधानसभा के विकास के लिए करतब बंद है कार्यक्रम में भाजपा के नगर उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशल, रामसनेही लोधी, समस्त सभासद के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

