अयोध्या। 16मार्च, श्री अवध धाम महोत्सव का भव्य शुभारंभ क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस में हुआ। उक्त कार्यक्रम के अध्यक्ष मोहित महराज ने कायस्थ सेवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव को संगठन के द्वारा किए गए सराहनीय कार्य और संगठन के सामाजिक उद्देश्य एवं क्रियाकलापों के दृष्टिगत सम्मानित पत्रकार रूपेश श्रीवास्तव के द्वारा सम्मानित किया। कायस्थ सेवा समाज कोरोना काल की विकट परिस्थितियों में अपने सामाजिक गतिविधियों के चलते सर्व समाज के लिए एक मिसाल बना।
कायस्थ सेवा समाज हमेशा ही लोगों की मदद के लिए तैयार रहता है। इस अवसर पर कई गरिमामयी लोगों की उपस्थिति रही।
