अयोध्या। प्रेस क्लब फैज़ाबाद के सचिव त्रियुग नरायण तिवारी के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजीव त्रिपाठी ने दिए जांच के आदेश प्रेस क्लब अयोध्या के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी के प्रकीर्ण दण्ड बाद में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को दिए जांच के आदेश जांच आख्या 10 दिन के अंदर प्रारम्भिक जांच तहकीकात करके 2अप्रेल को न्यायालय प्रस्तुत करने को कहा है।
प्रेस क्लब फैज़ाबाद के सचिव त्रियुग नारायण तिवारी पर आरोप है कि वे प्रेस क्लब अयोध्या का साइनबोर्ड लगा कर शासन प्रसाशन को गुमराह कर रहे है और लेटर पैड छपवा कर कूट रचना करके प्रेस क्लब अयोध्या के साथ चारसौबीसी व धोखाधड़ी कर रहे है
