अयोध्या। बैंको की हड़ताल आज दूसरे दिन भी पूरी तरह से चलती रही सभी बैंकों के कर्मचारी एक साथ एकत्रित होकर अपनी सभा कर रहे हैं अलग-अलग बैंकों की यूनियन एक साथ एकत्रित होकर "यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन" के मंच पर आ गए हैं। बैंक के नेताओं का कहना है कि हम सभी ने छोटी-छोटी शाखाओं से आज बैंकों को बहुत बड़े स्तर तक पहुंचाया है। आज सरकार हमारे परिश्रम को भूल चुकी है वह बैंकों का निजीकरण करने के मूड में पूरी तरह से है, इससे आम जनता को काफी परेशानी होगी और बैंकों के निजीकरण से हम कर्मचारियों को भी तमाम प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा हम सभी किसी भी स्थिति में बैंकों का निजीकरण नहीं होने देंगे सभी बैंकों की यूनियन एक साथ एक मंच पर आकर निजीकरण का विरोध कर रही है। आज सेंट्रल बैंक सिविल लाइन के समक्ष विशाल सभा का आयोजन किया गया सभी नेताओं तथा कर्मचारियों ने अपनी अपनी बात बड़े ही जोशो खरोश से रखी।

