अयोध्या 12मार्च। जनपद-अयोध्या निवासी साक्षी श्रीवास्तव पुत्री रामकृष्ण श्रीवास्तव को आज अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में *मास कम्युनिकेशन एंड जनरलिज्म* में महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। इस समारोह में उ0प्र0 के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे। *कायस्थ सेवा समाज* के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष के0सी0 श्रीवास्तव ने अवध विश्वविद्यालय पहुंचकर इस अवसर पर कायस्थ कुल का नाम रौशन करने पर *साक्षी श्रीवास्तव* को पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। *कायस्थ सेवा समाज* हमेशा अपने मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करता आ रहा है और आगे भी इसी तरह करता रहेगा।
