सोहावल-अयोध्या। भाजपा सरकार के प्रदेश में चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में श्रम विभाग द्वारा व्लाक सोहावल में कैम्प लागकर पंजीकृत श्रमिकों को चिकित्सा सहायता योजना के तहत तीन तीन हजार की सहायता देते हुये उन्हें सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शुरुआत विधायक शोभा सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिशिर कुमार श्रीवास्तव ने बताया इस मौके पर उपस्थित लगभाग 50 पंजीकृत श्रमिकों को मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद,मेधावी छात्र, संत रविदास शिक्षा सहायता, आवासीय विद्यालय सहायता, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन,कन्या विवाह सहायता, निर्माण कामगार आवास सहायता, शौचालय सहायता योजना, सौर ऊर्जा सहायता योजना, चिकित्सा सहायता योजना, कामगार गम्भीर बीमारी सहायता, महात्मा गांधी पेंशन सहायता, अंत्येष्टि सहायता तथा निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस मौके पर श्रमिक पंजीयन कैम्प व नवीनीकरण कैम्प भी लगाया गया।
मौजूद श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि डा0 अमित सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार श्रमिकों किसानों व मजदूरों का जीवन स्तर उठाने के लिए लगातार प्रयासशील है।इस मौके पर भाजपा नेता सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, रमेश सिंह ,भाजपा सोहावल मण्डल अध्यक्ष पश्चिमी विनोद गौड़ ,अवनीश तिवारी, वरिष्ठ सहायक आशीष सिंह,रघुनाथ यादव,बड़े बाबू रमेश चंद्र वर्मा,सचिव अभिषेक यादव तथा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।