बस्ती। बिना मास्क लगाए चौक चौराहों पर घूमने वालों के खिलाफ अब शुरू हुआ अभियान। महिला रिपोर्टिंग चौकी हर्रैया प्रभारी किरण भास्कर ने शुरू किया बृहद चेकिंग अभियान। बिना मास्क लगाये लोगो पर की जा रही है निगरानी। इसी क्रम में बिना मास्क लगाए घूम रहे एक युवक का काटा गया एक हजार रूपए का चालान।
विकास निवासी अशोकपुर थाना हरैया का मास्क न लगाने पर 1000 रुपए का शमन शुल्क वसूल किया गया।
एक हजार रूपए का चालान होने से विना मास्क लगाए लोगों में मचा हड़कंप।
बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों की अब खैर नहीं पकड़े जाने पर होगा चालान। बस्ती जिले के हर्रैया थाना स्थित महिला रिपोर्टिंग चौकी का मामला।
