अयोध्या। नगर के प्रमुख शवदाह स्थल जामथरा शवदाह स्थल पर दोपहर उस समय हलचल भरी स्थिति उत्पन्न हो गई जब वहां पहले से कोरोना पॉजिटिव मरीज का शवदाह करा रहे लोगों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से देखा गया यूपी 32 नंबर की गाड़ी पर नीले रंग की साड़ी पहने एक मृत महिला जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष रही तीन लड़कों द्वारा उतार कर सीधे चिता पर रखकर जला दिया गया।
मामला तब और संदिग्ध लगा जब तीन लड़कों के अलावा लाश के साथ कोई भी और नही दिखा, और एक लड़के के शर्ट पर खून के धब्बे दिखे, मामला संदिग्ध देख पहले से मौजूद कुछ लोगों द्वारा थाना कैंट जाकर चीता मोबाईल को साथ लेकर आया गया, चीता मोबाइल के पंहुचते ही लड़कों में भगदड़ मच गई, जिसमे एक लड़का भागने में सफल हुआ जबकि अन्य दो लड़कों से पूँछताछ करने पर कोरोना पेसेंट बताया गया, और डर से जल्दबाजी में शवदाह की बात बताई गई, लेकिन प्रत्यक्ष दर्षियों द्वारा उनके बताये गए तथ्यों पर संदेह किया गया कारण 35 वर्षीय महिला को 25 वर्षीय लड़के द्वारा अपनी माता जी बताया गया, दूसरे मृत्यु किसी भी कारण से हुई हो घर के किसी और सदस्य के मौजूद न होने से मामला और संदिग्ध हो जाता है, प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया चीता मोबाइल द्वारा उनके आधार कार्ड की फोटो ली गई है लेकिन समाचार प्रतिनिधि के पूंछे जाने पर पुलिस द्वारा स्पष्ट नही बताया गया। क्षेत्राधिकारी नगर पुलिस को फोन पर इस घटना की जानकारी दी गई, उन्होंने मामले को पता लगाने की बात कही।