अयोध्या। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर अलर्ट हुआ नगर निगम।अयोध्या नगर निगम अपने क्षेत्र को करेगा सेनेटाइज। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने 30 टीमों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। नगर निगम के सभी 60 वार्ड व नगर निगम में शामिल 41 गांव को भी किया जाएगा सेनेटाइज। अस्पताल स्कूल व सार्वजनिक स्थलों को भी किया जाएगा सेनेटाइज। जनपद में अब तक मिले 264 कोरोना पॉजिटिव मरीज।
