बस्ती। मनरेगा के मजदूरों से काम कराने की बजाय जेसीबी मशीन से कराया नाली खुदाई।
देवकली बाबू के प्रधान और सचिव मिलकर शासन की मंशा पर फेर रहे पानी।
देवकली बाबू में नाली निर्माण में घटिया और पुराने ईंटों का प्रयोग कर बन रही नाली।
ग्राम प्रधान द्वारा नाली के निर्माण कार्य में जमकर उड़ाई जा रही नियमो की धज्जियां।
ग्रामीणों ने बताया जेसीबी से हुई नाली की खुदाई और किया जा रहा घटिया निर्माण।
ग्राम पंचायत के मजदूरों की बजाय दूसरे गांव के मजदूरों से करा रहे ठेके पर काम।
जिम्मेदार अधिकारी भी कमिशनबाजी में आंख कान बंद कर भ्रष्टाचार को दे रहे बढ़ावा।
नियमों कानूनों की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां मामले की हो रही लीपापोती।
बस्ती जिले के विक्रमजोत विकासखंड के देवकली बाबू ग्राम का पूरा मामला।