स्कूल चलो अभियान का विधायक ने किया शुभारंभ।



           रुदौली-अयोध्या। शिक्षा क्षेत्र रुदौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनियामऊ में स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारंभ विधायक रुदौली राम चन्द्र यादव ने मंगलवार को किया। विधायक ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण बच्चे शैक्षणिक स्तर पर दो साल काफी पीछे रहे, जिसे गति देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे आयोजन बच्चों को प्रेरित करने के लिए होते रहना चाहिए।
 कार्यक्रम में मुख्यातिथि विधायक राम चन्द्र यादव,डीआईओएस राकेश कुमार,बीएसए संतोष देव पाण्डेय  ने संयुक्त रूप से सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर किया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नवनिर्वाचित विधायक राम चन्द्र यादव का स्वागत समारोह भी शिक्षको द्वारा आयोजित किया गया।विद्यालय के शिक्षको द्वारा मुख्यातिथि राम चन्द्र यादव,विशिष्ट अतिथि डीआईओएस राकेश कुमार, बीएसए संतोष देव पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नील मणि त्रिपाठी सहित समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।रुदौली विधानसभा से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक राम चन्द्र यादव ने  सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अभिभावकों से भूमिका निभाने की अपील की।
            विधायक ने कहा कि लोगों में जागरूकता व जनप्रतिनिधियों में तत्परता की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा स्कूल चलो अभियान को धार दी गई है।उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि अपने घर के बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें।उन्होंने इस आयोजन के लिए विद्यालय स्टाफ़ की सराहना की। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि  इस मुहिम का लक्ष्य है किसी भी कारण से स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस विद्यालय तक पहुंचाना. यूपी सरकार के स्कूलों  में शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है।
              बीएसए संतोष देव पाण्डेय  ने छात्रों व अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया व शिक्षा के लिए सरकारी विद्यालय की सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय स्टाफ़ के कार्यो की प्रशंसा की व हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नील मणि त्रिपाठी ने कहा कि 21 वी शताब्दी में किसी भी स्तर पर सरकारी विद्यालय निजी विद्यालयों से पीछे नही है।वर्तमान समय मे लगातार सरकारी विद्यालय शिक्षा की चुनौतियों का सामना करते हुए नए कीर्तिमान बना रहे है। उन्होंने अपने संबोधन में विधायक को जीत की हैट्रिक के लिए बधाई दी। इस दौरान डीजे पर स्कूल चलो अभियान के विभिन्न्न गाने पर बच्चों ने आंनद लिया। कार्यक्रम में मो क़ासिम प्रधनाध्यापक,श्रीमती हमीदुल ग्राम प्रधान,अविनाश पांडेय,अलका अग्रवाल, नील मणि तिवारी,तृप्ता कुमारी,सतेंद्र पाल सिंह,रामानुज तिवारी,मो गयास, श्री प्रकाश पाठक, शकील अहमद,आनंद सिंह,नगेन्द्र सिंह,संतोष झा सहित अध्यापक व अभिभावक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने