।
गोरखपुर। एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल में शनिवार को धूमधाम से कक्षा दसवीं के छात्रों की गुडलक पार्टी व 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कक्षा नौवीं के छात्रों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए गुड लक पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर 9वी के छात्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें बच्चों ने संगीत, नृत्य, पहेलियां व म्यूजिकल चेयर सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत काजल निषाद द्वारा गणेश व सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद दीपशिखा,तन्मय, जोया व अभिषेक यादव द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रश्मि व अर्पिता ने किया। इसके बाद शाल्वी पांडेय, सिद्धि, साक्षी चौरसिया, साक्षी शर्मा, अनन्या, रिद्धि, मुदिता, अतस, काजल, अंशिका, हर्षिता, अनम, आकृति अन्य व अदिबा द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा अमृतांशु, प्रांजल, पार्थ शाही, अभिषेक, रत्नाकर, तन्मय, नवनीत, मंथन, अभय नारायण, तान्या, अपूर्वा त्रिपाठी, मानसी, विशाखा, सावनी, कशिश, जान्ह्वी, पायल आदि ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा शिक्षक सुमित चौधरी, अर्चना पाठक, जय गौड़, आशीष श्रीवास्तव, उपेंद्र द्विवेदी, अर्चना पांडेय, सुनीता मिश्र, अभिषेक राव, श्रवण कुमार, शम्भू कुशवाहा आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन ई. संजीव कुमार ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। इसके बाद मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा धन है जिसे न तो बांटा जा सकता है और न ही छीना जा सकता है। एक नए राष्ट्र की कल्पना व बेहतर समाज के लिए शिक्षित होना बेहद जरूरी है। आप ही आगे चलकर समाज के विभिन्न पदों पर आरूढ़ होकर नए समाज का निर्माण करेंगे।
निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि सीबीएसई द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही छात्र अपने प्रश्न पत्रों की तैयारी कर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचकर परीक्षा में सम्मिलित हों, अपने मन मस्तिष्क को स्थिर रखकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, बिना किसी तनाव के परीक्षा में बैठकर अपने प्रश्न पत्रों को हल करें।
उन्होंने कहा कि 12वीं तक के छात्रों को सुरक्षा प्रदान के लिए उनके शिक्षक माता-पिता व अन्य सहयोगी आपके साथ मौजूद रहते हैं लेकिन 12वीं पास कर जब कॉलेज में जाते हैं तो वहां आपको एक नया माहौल मिलता है। जिससे बेहतर शिक्षा मिल सके। शैक्षिक परिवेश में ही आप अपने आप को ढाल कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।
प्रधानाचार्य वीसी चॉको ने कहा कि दसवीं के छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा है, सभी छात्र नियत समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल हो। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सिर्फ अपने परीक्षा व पढ़ाई से जुड़ी हुई पाठ्य सामग्रियों के लिए ही करें ताकि उसका सही व उचित लाभ मिल सके।
एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज खान ने कहा कि आपका व्यवहार व व्यक्तित्व ही आपकी पहचान है। 12वीं के बाद आप अपने व्यक्तित्व से जाने जाएंगे न कि आप अपने माता पिता के नाम से। इसलिए सभी अपने व्यक्तित्व का बेहतर निर्माण करें।
इस दौरान 12वीं के छात्रों द्वारा विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों द्वारा नृत्य गीत व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तो वही ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों के आधार पर मिस्टर फेयरवेल व मिस फेयरवेल का चुनाव किया गया जिसमें माणिक्य शुक्ला को मिस्टर फेयरवेल व अमोघा सिंघारिया को मिस फेयरवेल चुना गया। इस अवसर पर शिक्षक सीएल मौर्या, सोनू कसौधन, ओपी यादव, आरके चौधरी, जफर अहमद, रीता चौधरी, मनीष, अजय रावत आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए।