अयोध्या। यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) अयोध्या महानगर इकाई का वार्षिक चुनाव मंगलवार को कचहरी स्थित सेनानी भवन परिसर के प्रांगण में संपन्न हुआ।
अयोध्या। महानगर अध्यक्ष पद पर महेंद्र उपाध्याय और महामंत्री पद पर योगेश सिंह का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। साथ ही उपाध्यक्ष के पद पर रविकांत, कोषाध्यक्ष प्रमोद शंकर पांडेय तथा मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा चुने गए। इसके पहले चुनाव अधिकारी के रूप में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अयोध्या के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष राकेश वैद व संगठन मंत्री राकेश तिवारी की अगुवाई में चुनाव प्रक्रिया मंगलवार को शाम 4:30 बजे शुरू की गई। इस मौके पर संगठन के विस्तार सहित पत्रकारों की समस्याओं एवं उनके उत्पीड़न पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही चुनाव प्रक्रिया के दौरान अयोध्या के महानगर इकाई के 5 पदों पर चुनाव हुआ। तत पश्चात निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दी गई साथ ही संगठन को मजबूत करने का दिशा निर्देश दिया गया। चुनाव के दौरान सुरजीत वर्मा अमित यादव अवधेश शर्मा मीसम खान उदयन राम प्रकाश तिवारी धर्मेंद्र कुमार चौरसिया राकेश चंद्र गुप्ता सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।