पीलीभीत। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायणपुर ज पूरनपुर के रहने वाले लाला राम वर्मा की बेटी रोली वर्मा 24 वर्ष ने शस्त्र सीमा बल में पहुंचकर अपने घर और पूरनपुर का नाम रोशन किया हैं और साथ ही पूरनपुर क्षेत्र में पहेली ऐसी बेटी है जो शस्त्र सीमा बल में चैन हुई है मोहल्ले वासियों को जानकारी लगते ही उन्होंने रोली वर्मा के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू कर दी और रोली वर्मा जब अपने गृह निवास पर पहुंची तब मोहल्ले वासियों ने फूल मालाएं पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ रोली वर्मा का स्वागत किया और साथ ही क्षेत्रीय विधायक बीजेपी बाबूराम पासवान द्वारा रोली वर्मा को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया और साथ ही अपना आशीर्वाद देते हुए देश की सेवा करने की प्रेरणा भी दी। पूरनपुर के मोहल्ला नारायणपुर ज पूरनपुर की रहने वाली रोली वर्मा का शस्त्र सीमा बल में चयन हुआ जिन की पहली पोस्टिंग असम में की गई है असम से बिहार होते हुए अपने घर पहुंची तो परिजन इंडियन आर्मी की ड्रेस में देख कर अपनी बेटी को काफी उत्साहित और खुश हुए।