विजिलेंस टीम के साथ एसडीओ ने चलाया चेकिंग


       अयोध्या।कुमारगंज सब डिवीजन के अंतर्गत खड़भडिया विद्युत उप केंद्र पर दस हजार से अधिक बकायेदार और विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विजिलेंस टीम के साथ बुधवार को उपकेंद्र के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। एसडीओ कुमारगंज संतोष कुमार ने बताया कि दस हजार के ऊपर* *बकायेदारों का लाइन काटी गई थी जिसे विजिलेंस टीम के साथ बकायेदार उपभोक्ताओं के काटे गए लाइन को चेक किया गया जिसमे कुछ उपभोक्ताओं ने बिना बिजली का बिल जमा किए पोल से केबिल जोड़कर लाइन चलाते पाए गए है उन उपभोक्ताओं के खिलाफ* *138 बी के तहत एफआईआर दर्ज करवाने की कार्यवाही की गई है साथ में लाइन लास को लेकर विद्युत चोरी की भी चेकिंग की गई है जिसमे कई उपभोक्ताओं का स्वीकृत भार से अधिक लोड पाया गया है उनकी चेकिंग रिपोर्ट भर ली गई है उनके खिलाफ लोड वृद्धि की कार्यवाही की जायेगी टीम में विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अवधेश कुमार, विजिलेंस टीम के प्रभारी कमल कुंज दिवाकर , रमेश कुमार , सतीश कुमार,छेदी लाल,किसन कुमार,शिव बहादुर,दुर्गेश कुमार समेत चेकिंग में शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने