मथुरा। चंदनवन, मोतीकुंज की तरफ से छात्रों को लेकर आ रही जुबली पार्क स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की एक वैन अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर के ऊपर चढ़कर पलट गई। बस में एक दर्जन से अधिक छात्र सवार थे। सभी छात्र सकुशल हैं। घटना के बाद पुलिस ने वैन को सीधा कराया। छात्रों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए थे।
जुबली पार्क स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की वैन सुबह मोतीकुंज और चंदन वन की तरफ से 14 छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी जो महाराणा प्रताप पार्क मयूर विहार के सामने कैंटोनमेंट मार्ग पर अनियंत्रित हो गई। चालक वैन को नियंत्रित नहीं कर पाए और वह फुटपाथ के ऊपर चढ़ कर पलट गई। वैन में सवार छात्रों में चीख पुकार मच गई। राहगीर और आसपास के लोग आ गए। समीप ही धौलीप्याऊ पुलिस चौकी से प्रभारी प्रदीप कुमार भी पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस और राहगीरों ने वैन में फंसे छात्रों को बाहर निकाला। वैन पलटने की सूचना पर छात्रों के अभिभावक भी पहुंच गए। विद्यालय से शिक्षक भी मौके पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया, घटना में किसी भी घटना में किसी भी छात्र के कोई चोट नहीं आई है। अभिभावक भी मौके पर आ गए थे। वह अपने बच्चों को ले गए। कुछ बच्चों को दूसरी वैन से स्कूल के लिए भिजवा दिया गया। वैन को सीधा कर मार्ग से हटवा दिया गया।