01 मई को ई पेंशन पोर्टल का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में किया गया।


           अयोध्या। 1 मई को ई पेंशन पोर्टल का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में किया गया उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में शासन के निर्देशानुसार कमिश्नरी  में सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठनों के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बुलाया गया और प्रत्येक जिले मैं पोर्टल के शुभारंभ में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सीधी की भागीदारी  माननीय मुख्यमंत्री के साथ रही। यह कार्यक्रम वित्त विभाग द्वारा संचालित कराया गया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को आर्य समाज की आध्यात्मिक पुस्तक एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मुख्य सचिव द्वारा माननीय केशव प्रसाद मौर्या उपमुख्यमंत्री को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, अपर सचिव राधा चौहान द्वारा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, नवनीत सहगल द्वारा सुरेश खन्ना वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री को सम्मानित किया गया।
         अयोध्या कमिश्नरी सभागार में नवदीप रिणवा आईएएस आयुक्त अयोध्या मंडल के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति कमिश्नरी सभागार अयोध्या में रही, जिसमें आयुक्त अयोध्या मंडल के साथ नीरज श्रीवास्तव अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन अयोध्या मंडल अयोध्या, संजीव गुप्ता संयुक्त निदेशक कोषागार एवं पेंशन,एडी एम, सीडीओ, तथा सीटीओ अनुराग गुप्ता एवं अन्य अधिकारीगण के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठनों के माध्यम से आए हुए तमाम कर्मचारियों ने ई पेंशन पोर्टल के शुभारंभ में एक साथ भागीदारी की।
           कमिश्नर महोदय द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों से किसी भी प्रकार की समस्या यदि है तो अवगत कराने के लिए कहा गया और कर्मचारियों को कहां गया किसी भी प्रकार की समस्या यदि भविष्य में आती है उसके निदान में कठिनाई होती है तो आप हम से सीधा संपर्क कर सकते हैं

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने