टीबी का पक्का इलाज तभी संभव है, जब नियमित दवाओं का मरीज सेवन करेगा:सीएमओ।


           सुलतानपुर। देश से टीबी जैसी बीमारी के समूल नाश के लिए भारत व राज्य सरकारों ने 2025 का लक्ष्य निर्धारित किया है, इसी लक्ष्य को साधने के लिए स्वास्थ्य विभाग विभिन्न प्रकार के अभियान चलाकर क्षयरोगियों की खोज और उनके इलाज की जिम्मेदारी के लिए कृत्य संकल्पित हैं। क्षयरोग खोजी महा-अभियान के क्रम में शनिवार को शहर के करौंदिया (वार्ड नंबर -१)स्थित हनुमान मंदिर के पास क्षयरोग खोजी अभियान कैंप लगाकर लोगों की जांच की गई, जांच में लगभग 12 मरीज चिन्हित किये गये, सभी मरीजों को पोषाहार किट वितरित किये गए। कैंप के उद्घाटन में मुख्य अतिथि डाॅ.डीके त्रिपाठी ने उपस्थित क्षयरोगियों व उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहाकि टीबी का पक्का इलाज तभी संभव है जब नियमित दवाओं का मरीज सेवन करेगा, और डाक्टर की सलाह का अक्षरसः पालन करें,उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.लक्ष्मण सिंह ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहाकि मरीजों को चाहिए वो अपनी समय-समय पर जांच और दवाएं अवश्य लेते रहे, शनिवार को क्षयरोगी खोजी अभियान का सारा श्रेय एसीएमओ डाॅ. लक्ष्मण सिंह को जाता है, क्षयरोगियों को दी जाने वाली पोषाहार किट का सारा खर्चा उन्हीं के द्वारा दिया गया था, जिसकी लोगों ने सराहना किया, कैंप में जिला क्षयरोग अधिकारी डाॅ.आरके कन्नौजिया ने मौजूद लोगों को विस्तार से बताते हुए कहाकि विभाग अभियान के माध्यम से क्षयरोगियों की खोज और उनके इलाज की जिम्मेदारी, हमारे लक्ष्य का हिस्सा हैं, जिसके लिए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.डीके त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में क्षयरोग खोजी महा-अभियान चलाकर उन्हें चिन्हित किया जा रहा है, चिन्हित होने के बाद उनकी जांच व इलाज की शुरुआत की जा रही है, उन्होनें कहाकि हम अभियान चलाकर लक्ष्य हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं, उक्त अवसर पर डाॅ.सावित्री मिश्रा, क्षयरोग परीक्षण अधिकारी सुरेश जी,विकास यादव, सुरेंद्र मोहन शर्मा, चंद्रभान यादव, संजीत सिंह, रंजना सिंह,अंकित,विवेक पांडेय, निशा मिश्रा, मधुबाला सहित तमाम गणमान्य लोगों की मौजुदगी रही।
  समय-समय पर जांच और दवाएं मरीजों के लिए जरूरी है:एसीएमओ।
अभियान के माध्यम से क्षयरोगियों की खोज और उनके इलाज की जिम्मेदारी हमारे लक्ष्य का हिस्सा हैं:डीटीओ।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने