आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ ने समस्याओं को लेकर की बैठक, दी चेतावनी मांग नहीं पूरी हुई तो आंदोलन के लिए होना पड़ेगा मजबूर



          अयोध्या। आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर की प्रेस क्लब में बैठक और दी चेतावनी अगर मांगे नहीं पूरी हुई तो हमको धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होना पड़ेगा मामला जनपद अयोध्या के आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं का है जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं को मानक के विपरीत काम कराया जा रहा है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि  आंगनबाड़ी की महिला कर्मचारियों को 1 किलोमीटर से दूर भेजा जा रहा है जहां उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जबकि नियम यह है कि 1 किलोमीटर के अंदर उनको काम करने का प्रावधान है जिससे उनको कोई दिक्कत ना हो आंगनबाड़ी का मतलब ही है कि महिलाओं की समस्याओं को आंगनबाड़ी में ही हल किया जाए साथी यह भी बताया गया कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को एक एक फोन उपलब्ध कराए गया था लेकिन अब वह फोन खराब हो चले हैं और अधिकारियों की तरफ से निर्देश भी दिया जाता है कि अपने कार्यों का फोटो और लेखा-जोखा भेजें और ग्रुप पर डालें लेकिन फोन खराब होने से काफी दिक्कतें आ रही हैं और अधिकारी हम लोगों की समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने