अयोध्या की श्रृंगार हाट से लेकर राम जन्मभूमि तक सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत दुकानों हटाने के लिए जिला प्रशासन ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम।
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में श्रृंगार हाट बैरियर से राम जन्म भूमि दर्शन मार्ग तक रोड चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने कार्यवाही तेज कर दी है। सोमवार को अचानक देर शाम प्रशासन के द्वारा क्षेत्र में अनाउंस कराए जाने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दरसल प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा 3 दिन के अंदर दुकानों व मकानों को खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि यदि खाली नहीं किया जाए तो बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी।
💐सड़क चौड़ीकरण योजना के लिए दिया जा चुका है मुआवजा💐-
राम नगरी अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण श्रृंगार हाट से राम जन्मभूमि तक जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण की योजना प्रस्तावित है योजना में लगभग 200 से अधिक दुकानें भी प्रभावित हो रही है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी दुकानदार किराएदार व मकान मालिकों से संपर्क करें मुवाबजा दे दिए जाने की बात कह रही है। और चौड़ीकरण की कार्यवाही के लिए पहले भी नोटिस दिया जा चुका है लेकिन अभी तक दुकानदारों के द्वारा खाली नहीं किया गया।